Divine Will Healing
सम्पूर्ण स्वास्थ्य का विज्ञान
स्वयं के एवं दूसरों के उपचार के लिए


क्या आप परमहंस योगानंद के आध्यात्मिक उपचार के रहस्यों की खोज करना चाहेंगे
इस पाठ्यक्रम में, आप स्वयं के साथ-साथ दूसरों के उपचार के लिए योगानंद जी की उपचारात्मक तकनीकों को सीखेंगे और उनका अभ्यास करेंगे।


इन तकनीकों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रोगों के साथ साथ अन्य गंभीर बीमारियों को दूर करने में भी प्रभावशाली पाया गया है।



परमहंस योगानंद ने प्रत्येक व्यक्ति के भीतर बहने वाली दिव्य उपचारात्मक ऊर्जा से जुड़ने और उसे जगाने में सहायता करने के लिए हमें विशिष्ट तकनीकें सिखाईं हैं। इन सरल तकनीकों के द्वारा दूसरों के लिए प्रार्थना करने से ईश्वर के साथ हमारा अपना संबंध गहरा बनाता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें माध्यम बनकर ईश्वर द्वारा प्रदान की गई इन शक्तियों का प्रयोग केवल स्वयं एवं दूसरों के उपचार के लिए करना चाहिए और इन शक्तियों को अपना नहीं समझना चाहिए।

Image

"हे परमपिताआप की असीम और आरोग्यकारी शक्ति मुझमें हैं मेरे अज्ञान रूपी अंधकार में अपना उजाला प्रकट करें। जहां ईश्वरीय प्रकाश विद्यमान है; वहां संपूर्णता है अतः संपूर्णता मुझमें है"

- परमहंस योगानंद

इस कोर्स में आप सीखेंगे-

इस पाठ्यक्रम में आप परमहंस योगानंद जी की वैज्ञानिक हीलिंग तकनीकें सीखेंगे-

  1. ईश्वरीय इच्छा द्वारा रोग उपचार क्या है ?
  2. दूसरों एवं स्वयं के उपचार के लिए तकनीकें
  3. स्वयं की ऊर्जा स्तर में वृद्धि
  4. सर्वव्यापी हीलिंग के नियम क्या हैं ?
  5. अभिपुष्टियाँ एवं मानसदर्शन ( Affirmations and Visualization)
  6. मार्गदर्शित अभ्यास (किस प्रकार दिव्य उपचार को जीवन में प्रयोग में लायें।)
  7. विश्व में शांति और सद्भावना एवं मानवीय संबंधों को मधुर बनाने के लिए उपचारात्मक प्रार्थना

आपको इस कोर्स के दौरान कई विडियो, PDF, और ऑनलाइन समर्थन मिलेगा। आप इस पाठ्यक्रम को अपनी सुविधा अनुसार कभी भी देख सकते हैं।


सामान्य प्रश्न


यदि आपके मन में और कोई प्रश्न हो तो आप हमें इस फ़ॉर्म के द्वारा अपने प्रश्न भेज सकते हैं और हम आपसे जल्द ही सम्पर्क करेंगे -

संपर्क का फॉर्म


कोर्स में जुड़े

लोगों के अनुभव जानें

कोविड की दूसरी लहर में मेरे छोटे भाई की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। वह एक ऐसा समय था जब अस्पताल , आक्सीजन एवं दवाईयां मिलना नामुमकिन हो गया था। उस समय गुरु परमहंस योगानंद की शिक्षाओं पर आधारित ग्रुप healing से मेरे भाई के लिए अद्भुत ढंग से मिली सहायता के परिणाम स्वरूप उसे अस्पताल और आक्सीजन एवं दवाईयां आदि समय पर उपलब्ध हो गयीं और मेरे भाई की जान बच गई। मैं इसके लिए आभार प्रकट करती हूॅं।

— डा. मोना गुजराल, गुड़गांव



है
  पिछले 4 सालों से  परमहंस योगानंद जी की हीलिंग शिक्षाओं की प्रैक्टिस कर रही हूं

मेरी सहेली के बेटे की पत्नी को कई सालों तक बच्चा नहीं हुआ। ईश्वर कृपा से जब उसकी बहू गर्भवती हुई तो डॉक्टर ने शुरू से ही कह दिया था कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार बच्चा नौं महीनों तक सरवाइव नहीं कर पाएगा , संभावना है कि बीच में ही एव्रोशन करवाना पड़ सकता है।

 मैं पूरे विश्वास के साथ उपचारात्मक प्रार्थना भेजती रही परिणाम स्वरूप , उस महिला की 9 महीने तक स्वस्थ प्रेगनेंसी रही और नॉर्मल डिलीवरी से स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ।

रमा शर्मा, वृंदावन


मैं कई वर्षों से योगानंद जी की हीलिंग शिक्षाओं की प्रैक्टिस कर रहा हूं। गुरुदेव परमहंस योगानंद जी कहा करते थे, जब हम दूसरो के लिए ईश्वरीय कृपा का माध्यम बनते है, वही कृपा हमे भी प्राप्त होती है। यह घटना कोविड –19 के दूसरे लहर के शुरुवाती दिनों की है, जब योगानंद हीलिंग ग्रुप ने दिन के चार प्रहार प्रार्थना सेवा प्रारंभ किया था। तभी एक शाम खुद मेरी तबियत बिगारने लगी, बढ़ते तापमान के साथ मेरा मन भी व्याकुल हो रहा था। लेकिन इन विचारों को दरकिनार कर मैंने दिन की आखिरी प्रार्थना सेवा में सम्मिलित होने का दृढ़ निश्चय किया। वह सेवा कुछ चालिस मिनिट चली होगी, जिसके तुरंत बाद एक ईश्वरीय आनंद का आभास हुआ मानो जैसे सीने से एक बड़ा बोझ उठ गया हो। अगली सुबह मैं पूरी तरह से ठीक था और इस तरह अपनी समस्या से आगे बढ़कर की गई सेवा ने मेरा जीवन सदा के लिए बदल दिया। जय गुरु!!

शशांक कुमार /गुड़गांव



हमारे
आश्रम की विधवा माता संध्या मां को पैरालाइज हो गया था। हाथ और पैरों की गतिविधि बिल्कुल बंद हो गई थी। डॉक्टर के अनुसार उनके ठीक होने की संभावना बिल्कुल नहीं थी। मैं और योगानंद हीलिंग ग्रुप उनके लिए कई महीनों तक प्रार्थना  करते रहे उपचारात्मक  प्रार्थनाओं के चमत्कारी प्रभाव से अब माता स्वयं बैठती है खाना खा लेते हैं अपना जीवन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत कर रहीं हैं।

तृप्ति पांडे, वृंदावन